• May 9, 2024 4:01 am

आज के परिवेश में पंडित सुंदरलाल शर्मा के मार्ग में चल कर उन्हें आत्मसात करना जीवन की सबसे बड़ी पूंजी -प्रमोद दुबे

By

Jan 15, 2021
आज के परिवेश में पंडित सुंदरलाल शर्मा के मार्ग में चल कर उन्हें आत्मसात करना जीवन की सबसे बड़ी पूंजी -प्रमोद दुबे

🙏

🙏

🙏
  •  पंडित सुंदरलाल शर्मा जयंती सादे समारोह में मनाई गई ।
  • आज के परिवेश में पंडित सुंदरलाल शर्मा के मार्ग में चल कर उन्हें आत्मसात करना जीवन की सबसे बड़ी पूंजी -प्रमोद दुबे

 पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडित सुंदरलाल शर्मा जी के पौष अमावस्या को जयंती मनाई गई मुख्य अतिथि के रुप में शामिल नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि आज पंडित सुंदरलाल शर्मा के आदर्शों में अपने बच्चों को  डालने की दिशा में ठोस एवं कारगर कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जिन्हें स्वयं महात्मा गांधी जी अपने गुरु के रूप में माना करते थे उनका व्यक्तित्व कितना विराट रहा होगा यह भली-भांति समझा जा सकता है।प्रमोद दुबे ने कहा कि आज जिन मूल्यों एवं आदर्शो को लेकर सुन्दर लाल शर्मा जी ने संघर्ष छ ग के परिपेक्ष्य में किया था उन्ही आदर्शों में भूपेश बघेल जी की सरकार किसानों को सर्व समृद्ध बनाने की दिशा में नित नई योजनाओं को लागू कर किसानों के जीवन स्तर में मजबूत सुधार की दिशा में कार्य कर रहे हैं।उसी का परिणाम है कि आज मज़दूर पलायन की दिशा में सोचना छोड़ दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष शर्मा संरक्षक अध्यक्ष साधना शर्मा ब्राह्मण समाज के नरेंद्र तिवारी अंबर शुक्ला कवि मीर अली मीर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय तिवारी अमर राम त्यागी ज्ञानेश शर्मा कवि मोहन श्रीवास्तव श्री तेजपाल सोनी श्री श्रीकांत पाठक अर्चना पाठक पार्षद उत्तम साहू ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी मनोज ठाकुर देवास मिश्रा कुलदीप धारीवाल सुनील पांडे इंजीनियर अशोक शर्मा चंद्र कांत पांडे प्राचार्य शर्मा विनोद ठाकुर भारती शर्मा रोहित साहू मुन्ना मिश्रा शेख सलीम अनिल सेन मुन्ना सोनकर एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
प्रमोद दुबे
अध्यक्ष
नगर पालिक निगम रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *