• April 26, 2024 10:57 am

भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सालों तक रखेगा याद

ByPrompt Times

Oct 27, 2020
भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सालों तक रखेगा याद

भारत के खिलाफ पाकिस्तान नई-नई साजिश रच रहता है। भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। इंटरनेशनल सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से एक बार फिर भारी गोलीबारी की गई है। सीमांत गांवों में तोप के 82 एमएम के गोले बरसा रहा है।

पाकिस्तान सेना ने रविवार रात हीरानगर सेक्टर के मनियारी और चक चंगा गांवों पर करीब सात घंटे गोलीबारी की। आम लोगों के घरों पर ताबड़तोड़ मोर्टार दागे। पाकिस्तान की फायरिंग में कई घरों की छत व दीवारों को नुकसान पहुंचा। कई जानवर भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी करारा जवाब दिया है। इसको पाकिस्तान कई वर्षों तक रखेगा याद।

फायरिंग में घरों पहुंचा नुकसान

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की तरफ से रविवार रात करीब दस बजे फायरिंग शुरू की गई थी और सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही। मनियारी के बूटा राम और चक चंगा के सुंदरलाल व मुकेश कुमार के घरों पर गोले गिरे हैं जिसके कारण घर को भारी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही कई घरों की दीवारों, छतों पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में गोला फटने से वहां बंधी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।

लगातार तीन दिन से गोलीबारी कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान अपनी साजिश के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों मे गोलीबारी कर रहा है। सांबा जिले के राजपुरा तहसील के सीमावर्ती क्षेत्रों मे सुरक्षा डिच का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशन सीमा पर फायरिंग की। पाकिस्तान इसलिए गोलीबारी कर रहा है कि चल रहे विकास कार्यों को रोका जाए।

रक्षा सूत्रों ने बताया है कि बंई नाला क्षेत्र मे एक पुली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पर बीते तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। रविवार रात भी सीमा पार से गोलाबारी की गई। लेकिन किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

पाकिस्तान की गोलीबारी का आतंकियों की घुसपैठ कराना भी है। पाकिस्तानी सेना फायरिंग कर जम्मू-कश्मीर में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसैपठ कराना चाहती है। पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *