• May 14, 2024 7:45 am

पाकिस्तान की धरती में घुसा भारत का फ्लाइंग ऑब्जक्ट… पाक सेना का दावा

11 मार्च 2022 | पिछले दिनों पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मिया चन्नू नामक जगह हुए विमान हादसे को लेकर पाकिस्तान ने भारत से जवाब मांगा है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक भारतीय “हाई स्पीड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट” के बारे में जानकारी दी, जो बुधवार रात खानेवाल जिले के मियां चन्नू में मिली थी।एक निजी विमान पंजाब प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि 9 मार्च को शाम 6:43 बजे, पाकिस्तान वायु सेना (PAF) के वायु रक्षा संचालन केंद्र को भारतयी एक हाई स्पीड फ्लाइट ऑब्जेक्ट मिला। उन्होंने बताया कि यह ऑब्जेक्ट भटकते हुए पाकिस्तान क्षेत्र में घुस गया और यहां गिर गया। इससे कुछ जगहों को नुकसान हुआ लेकिन किसी के हताहत की सूचना नहीं है।  

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना ने सामरिक अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उड़ान पथ ने पाकिस्तान और भारत दोनों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया। भारत को यह बताना चाहिए कि इसकी वजह क्या है? साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारतीय विमानन पर खराब प्रदर्शन करता है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान “घोर उल्लंघन” का कड़ा विरोध करता है। एक सवाल के जवाब में जर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा, ‘ऐसी हथियार प्रणालियों का परीक्षण होता रहता है। लेकिन यह क्या था, भारत को समझाना होगा।” उन्होंने कहा, “यह घटना भारत में इस तकनीक पर काम कर रहे मानव संसाधनों की संदिग्ध क्षमताओं को दर्शाती है।”

ऑजक्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम अभी कुछ भी दावा नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “एक जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में हम भारत के जवाब की प्रतीक्षा करेंगे। हमने अभी जो कुछ भी जाना है उसका विवरण दिया है। लेकिन यह भारतीयों को यह बताना है कि मियां चन्नू में क्या हुआ। हमारे सभी बल हमारे सामने आने वाले खतरे और चुनौतियों के प्रति सतर्क हैं।”

Source;-“हिंदुस्तान”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *