• June 6, 2026 2:49 pm

‘भारत के PM मोदी बादशाह नहीं हैं पर हमारे देश के नेता हैं’, जानें आखिर क्यों पाकिस्तानी आवाम ने कहा ऐसा

Share More

अक्टूबर 4 2023 ! इन दिनों भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर जबरदस्त गतिरोध जारी है. इसी दौरान भारत ने मजबूत कदम उठाते हुए कनाडा को अपने 40 राजनयिकों भारत से ले जाने की चेतावनी दी है. इसी फैसले पर प्रतिक्रिया लेने के लिए पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी आवाम के बीच पहुंच गए. इस पर पाकिस्तानी आवाम ने कहा कि भारत आजाद है.

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने कहा कि आज के वक्त में भारत अपनी पॉलिसी खुद बना रहा है. इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि भारत कनाडा के राजनयिकों को निकाल रहा है. इस पर शख्स ने कहा कि वहां के नेता मजबूत है. हमारे देश के नेता बादशाह है, लेकिन हमारा हमसाया मुल्क भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बादशाह नहीं है. वो जमीन से ऊपर उठे हैं. उनकी बीजेपी पार्टी जमीन से ऊपर उठी है. वो जमीनी सतह पर काम करती है.

पाकिस्तानी शख्स ने अपने हुक्मरान पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां जरदरी से लेकर शरीफ सारे के सारे बादशाह पैदा हुए हैं. सारे के सारे नेता बादशाह के घर में पैदा हुए है. यहां के हुक्मरान मेहनत करना नहीं जानते है.

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर जोरदार विवाद चल रहा है. आपको बता दें कि पिछले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय खुफिया एजेंसी का हाथ है.

इस पर भारत ने आरोपों को बेतुका करार दिया था. इसको लेकर पूरे दुनिया में चर्चा का विषय बन गया. दुनिया के बड़े-बड़े देशों ने भारत के पक्ष में कहा कि बिना सबूत के किसी पर भी आरोप लगाना सही नहीं है.

सोर्स :-“ABP न्यूज़                                            


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *