• June 7, 2026 4:37 pm

FD से ज्यादा ब्याज के लिए किसान विकास पत्र स्कीम में करें निवेश, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

Share More

11 जून 2022 | HDFC, ICICI, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और एक्सिस बैंक सहित कई अन्य बैंकों ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। हालांकि इस बढ़ोतरी के बाद भी आपको FD पर 5 से 6% तक का ब्याज ही मिल सकेगा। ऐसे में अगर आपको इससे ज्यादा ब्याज चाहिए तो आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें 6.9% ब्याज मिल रहा है। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

इसमें मिल रहा 6.9% सालाना ब्याज
इस स्कीम के तहत एक तरह का प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसे कोई भी व्‍यक्ति खरीद सकता है। पोस्ट ऑफिस बॉन्ड की तरह इसे जारी किया जाता है। इस पर एक तय दर से ब्याज मिलता है। इसे देशभर में फैले डाक घरों से खरीदा जा सकता है। इस पर फिलहाल 6.9% का ब्याज मिल रहा है।

कितना भी पैसा कर सकते हैं निवेश
किसान विकास पत्र में निवेश करने की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। हालांकि आपका न्यूनतम निवेश हजार रुपए का होना चाहिए। आप 100 रुपए के मल्टीपल में कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं।

एक व्यक्ति से दूसरे के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं अकाउंट
इसमें एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति को यह सर्टिफिकेट ट्रांसफर किया जा सकता है। एक पोस्‍ट ऑफिस से दूसरे पोस्‍ट ऑफिस में भी इसे ट्रांसफर किया जा सकता है।

जॉइंट अकाउंट खोलने की भी मिलती है सुविधा
किसान विकास पत्र में निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा जॉइंट अकाउंट की भी सुविधा है। योजना में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसकी देखरेख उनके पेरेंट्स को करनी होगी।

इसमें ढाई साल का रहता है लॉक इन पीरियड
अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम ढाई साल (30 महीने) का इंतजार करना होगा। इसमें ढाई साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप इतने साल तक इस स्कीम से पैसा नहीं निकाल सकते हैं।

देश के बड़े बैंक ढाई साल की FD पर कितना दे रहे ब्याज

बैंकब्याज दर (%)
पंजाब नेशनल बैंक5.10
SBI5.20
इंडियन बैंक5.25
ICICI5.40
HDFC5.40
एक्सिस बैंक5.60
किसान विकास पत्र6.90

सोर्स;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *