• June 9, 2026 6:43 pm

जम्मू कश्मीर: पुलवामा के लैरो-परिगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Share More

अगस्त 23 2023 ! जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के लैरो-परिगाम इलाके में रविवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ने मोर्चा संभला। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि पुलिस व सेना की ओर से अभी तक आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले 18 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी थी। सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की थी। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 से 18 अगस्त तक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है।
सोर्स :-“अमर उजाला”

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *