• April 28, 2024 9:06 am

बाजार में दस्तक देने को तैयार है कश्मीर का स्वादिष्ट सेब

ByPrompt Times

Oct 26, 2020
बाजार में दस्तक देने को तैयार है कश्मीर का स्वादिष्ट सेब

श्रीनगर: कश्मीर न सिर्फ अपनी सुन्दरता के लिए जाना जाता है बल्कि उसका सेब पूरे विश्व में मशहूर है। घाटी में इन दिनों सेब की फसल की पूरी तरह से तैयार है और किसान उसे बाजार में भी उतार चुका है। उत्पादकों को इस बार अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद है।मौसम भी इस वर्ष अच्छा रहा और बागवानी विभाग ने किसानों को पूरा सहयोग भी किया और यही वजह है कि दोनों ही फसल को देखकर प्रसन्न हैं। कश्मीरी सेब के स्वाद का कोई सानी नहीं है।


अली मोहम्मद नामक एक किसान ने कहा, हमारे सेब स्वादिष्ट होते हैं। इनका कोई मुकाबला नहीं है।घाटी में ख्ुादा की बरकत है कि यह फल यहां होता है। यह फल पूरे साल भर मिलता है। उन्होंने आगे कहा, अक्तूबर और नवंबर का महीना सेब की फसल को तोड़ने का होता है। खुदा की मेहर से फसल इस बारबहुत उम्दा है। हमे अच्छी कीमत की उम्मीद है। शोपियां, बारामूला, अनंतनाग और गांदरबल जैसे जिले सेब के लिए बहुत मशहूर हैं। इन दिनों यहां पर सेब का काम जोंरों पर है। किसान सेब की कुछ किसमें पहले ही बाजार मेंभेज चुका है पर महाराजी, चम्बूरा और अमेरिकन जैसी किसमें अभ भी बागों में हैं और उनको तोड़ने का काम जारी है। कुछ वर्षों से बागवानी विभाग ने सेब उत्पादाकों को सेब की नई किस्में भी पैदा करने के लिए प्रेरित किया है। यह पौधे फसल कम समय में देना शुरू कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *