• June 6, 2026 9:45 pm

टेबल टेनिस के दिग्गज को खेल रत्न, 25 अर्जुन अवार्ड विजेता में एक भी क्रिकेटर नहीं

Share More

30 नवंबर 2022 |  साल 2022 में भारत के लिए खेल की दुनिया में नए मुकाम छूने वाले खिलाड़ियों को बुधवार 30 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। इस साल के स्पोर्ट्स अवार्ड की लिस्ट इस महीने की शुरुआत में ही जारी कर दी गई थी। इसके मुताबिक इस बार एक खेल रत्न और 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने का फैसला किया गया था। टेबल टेनिस की दुनिया में कमाल करने वाले दिग्गज खिलाड़ी खिलाड़ी अचंता शरत कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही इन दोनों सूची में कोई भी क्रिकेटर नहीं शामिल था।

इस बार 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया जिसमें बैडमिंटन से लेकर मुक्केबाजी और अन्य खेलों के एथलीट शामिल हैं। इस सूची में शामिल ज्यादातर ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भी कई दिग्गज प्रशिक्षकों को सम्मान दिया गया। यह सभी पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए।

अर्जुन अवार्ड के लिए चुने गए 25 खिलाड़ी

  1. सीमा पूनिया (एथलेटिक्स)
  2. एल्डहोस पॉल (एथलेटिक्स)
  3. अविनाश साबले (एथलेटिक्स)
  4. लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
  5. एच एस प्रणय (बैडमिंटन)
  6. अमित (मुक्केबाजी)
  7. निकहत जरीन (मुक्केबाजी)
  8. भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)
  9. आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज)
  10. दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)
  11. सुशीला देवी (जूडो)
  12. साक्षी कुमारी (कबड्डी)
  13. नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल)
  14. सागर ओव्हालकर (मलखम्ब)
  15. इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी)
  16. ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी)
  17. श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
  18. विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)
  19. अंशु (कुश्ती)
  20. सरिता (कुश्ती)
  21. परवीन (वुशू)
  22. मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)
  23. तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन)
  24. स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)
  25. जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी में कोचों के लिए)

  1. जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
  2. मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी)
  3. सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी)
  4. सुजीत मान (कुश्ती)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  1. दिनेश लाड (क्रिकेट)
  2. बिमल घोष (फुटबॉल)
  3. राज सिंह (कुश्ती)

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 

  1. अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स)
  2. धरमवीर सिंह (हॉकी)
  3. बी सी सुरेश (कबड्डी)
  4. नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 

  1. ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड
  2. कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
  3. लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ 

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 

  • गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी , अमृतसर

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *