• June 7, 2026 8:25 pm

LIC ने लॉन्च किए दो क्रेडिट कार्ड, जानिए क्या क्या मिलेंगे फायदे

Share More

15 दिसंबर 2023 ! आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एलआईसी कार्ड्स और मास्टरकार्ड ने मिलकर दो क्रेडिट कार्ड – एलआईसी क्लासिक और एलआईसी सेलेक्ट लांच किए हैं. कम ब्याज दरों से लेकर जीरो-ज्वाइनिंग फीस और रिवार्ड पॉइंट्स से लेकर 5 लाख रुपए के पर्सनल एक्सीडेंटल कवर तक दोनों कार्डों पर कई बेनिफिट और ऑफर हैं. भले ही इन क्रेडिट कार्डों को अप्लाई करने के लिए एलआईसी पॉलिसी होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन आपके पास पॉलिसी है, तो आपको इंश्योरेंस प्रीमियम का पेमेंट करने पर रिवॉर्ड भी मिलेंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एलआईसी के इन दोनों क्रेडिट कार्ड से आपको कौन-कौन से बेनिफिट मिलेंगे.

  1. इस क्रेडिट पर आपको ना तो कोई ज्वाइनिंग चार्ज देना होगा और ना ही एनुअल फीस देनी होगी.
  2. क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरें 0.75 फीसदी प्रति माह या 9 फीसदी प्रति वर्ष से शुरू हैं जो 3.5 फीसदी प्रति माह या 42 फीसदी प्रति वर्ष तक जा सकती हैं.
  3. अगर आप क्रेडिट कार्ड के थ्रू कैश निकाल रहे हैं तो डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल एटीएम से विड्रॉल पर 48 दिनों तक कोई ब्याज नहीं लगेगा.
  4. ईएमआई के लिए आपको प्रति ट्रांजैक्शन 199 रुपए का चार्ज देना होगा.
  5. कार्ड बनने के 30 दिनों के भीतर पहले 5,000 रुपये खर्च करने पर आपको 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे. कार्ड जनरेशन के 30 दिनों के भीतर की गई पहली ईएमआई के ट्रांजेक्शन वैल्यू पर 5 फीसदी कैशबैक (1000 रुपए तक) मिलेगा.
  6. ट्रैवल पर घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर 500 रुपए की छूट मिलेगी.
  7. MYGLAMM पर 899 रुपए और उससे अधिक की खरीदारी पर 500 रुपए की छूट मिलेगी.
  8. 399 रुपए की 6 महीने की फार्मईजी प्लस सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा.
  9. 500 रुपए की एक साल की 1 साल की फ्री लेंसकार्ट गोल्ड मेंबरशिप मिलेगी.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *