• June 5, 2026 2:37 pm

मोहाली के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों के दलिए में निकली छिपकली, कई बच्‍चों की हालत बिगड़ी

Share More

29 जुलाई 2023 ! मोहाली के सेक्टर 78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब खिलाड़ियों को सुबह दी जाने वाली डाइट(दलिया) में छिपकली निकली। दलिया में से छिपकली निकलने पर खिलाड़ियों में चीख-पुकार मच गई और उनमें से कई को उल्टियां होने लगी। करीब 40-50 बच्चों को सरकारी अस्पताल लाया गया।

फिलहाल बच्चों का इलाज मोहाली सिविल अस्पताल में चल रहा है। जहां बच्चों की हालत अच्छी बताई जा रही है। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि बच्चों में छिपकली के खाने में गिरने की खबर पर बैचेनी फैल गई लेकिन अभी सारे बच्चे ठीक है।

पूर्व पार्षद आरपी शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह 8 बजे पता चला कि बच्चों ने छिपकली गिरने वाला दलिया खा लिया है और बीमार है। उसके बाद एसएमओ को फोन किया जिसके बाद डाक्टरों की टीम ने सुबह अस्पताल पहुंच कर बच्चों को तत्काल ट्रीटमेंट दिया जिसके बाद अब बच्चों की हालत पूरी तरह से ठीक है लेकिन अभी भी उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *