29 जुलाई 2023 ! मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda) को आज अंतिम विदाई दी गई। फूलों से सजे ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया। उनका लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
कई दिनों तक बीमार रहने के बाद कई हिट गानों के गायक और अपनी एक्टिंग का लोहा मानने वाले शिरोमणि गायक सुरिंदर शिंदा का 26 जुलाई को निधन हो गया था।
पुत्त जट्टां दे, बल्ले-बल्ले शावा-शावा, जेठ नजारे लेंदा, ढोला वे ढोला, खंड दे भुलेखे गुड़ चट गई, ट्रक बिलिया, नवां लै लेया ट्रक तेरे यार ने नी बाबियां दे चल चलिए आदि पंजाबी गीतों की लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनना मुश्किल होगा।
पंजाबी गीतों को आवाज देने वाले लोकगायक की रूहानी आवाज सदा के लिए खामोश तो हो गई पर उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी। मौत की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
” सोर्स :– ” जागरण ”
