• May 8, 2024 6:52 am

भोपाल से पुणे, आगरा और प्रयागराज की फ्लाइट शुरू, मुंबई के यात्रियों को इस दिन से मिलेगा फायदा

ByPrompt Times

Mar 30, 2021
भोपाल से पुणे, आगरा और प्रयागराज की फ्लाइट शुरू, मुंबई के यात्रियों को इस दिन से मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पुणे, आगरा और प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू हो रही हैं. राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Raja Bhoj Internatinal Airport, Bhopal) से एयर इंडिगो द्वारा चलाई जाने वाली भोपाल से पुणे की फ्लाइट पिछले एक साल से बंद थी. जो 28 मार्च से फिर उड़ान भरेगी. एयर इंडिया ने कुछ दिनों पहले ही अपना शेड्यूल जारी कर इस बात की जानकारी दी थी. आज से आगरा और प्रयागराज को जोड़ने वाली फ्लाइट की भी शुरुआत हुई, 29 मार्च से मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी. 

एक साल बाद शुरू होगी फ्लाइट
पिछले साल कोरोना के मामलों को देखते हुए एयर इंडिया ने भोपाल से पुणे की उड़ान बंद कर दी थी. उसे ही फिर से शुरू किया जाएगा. फ्लाइट भोपाल से दिल्ली के लिए रहेगी, जो पुणे होते हुए जाएगी, लेकिन दिल्ली के यात्रियों को इससे फर्क नहीं पड़ेगा. इससे भोपाल से पुणे सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

इंडिगो एयरलाइन की शुरू होंगी तीन फ्लाइट
एयर इंडिया के अलावा इंडिगो एयरलाइन की आगरा और प्रयागराज तक की दो फ्लाइट भी आज से ही शुरू होगी. वहीं 29 मार्च से मुंबई की फ्लाइट भी इंडिगो द्वारा ही संचालित होगी. 27 मार्च तक इंडिगो द्वारा बेंगलुरु की दो फ्लाइट संचालित की जा रही थी. 28 मार्च को उनमें से दोपहर वाली फ्लाइट बंद हो जाएगी. हालांकि बेंगलुरु की शाम वाली फ्लाइट पहले की तरह ही संचालित होगी.

ये रहेगा पुणे की फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार से उड़ान भरेगी.

फ्लाइट- दिल्ली-भोपाल-पुणे
फ्लाइट नंबर- AI 481

सुबह 8.40 बजे दिल्ली से निकलेगी
सुबह 10.15 बजे भोपाल पहुंचेगी
सुबह 10.45 बजे भोपाल से निकलेगी
दोपहर 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी
दोपहर 12.35 बजे पुणे से निकलेगी
दोपहर 2.00 बजे भोपाल पहुंचेगी.

आगरा की फ्लाइट का शेड्यूल
यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी
फ्लाइट- भोपाल-आगरा
फ्लाइट नंबर- 7931

सुबह 11.35 बजे भोपाल से निकलेगी
दोपहर 1.10 बजे आगरा पहुंचेगी

ये रहेगा प्रयागराज फ्लाइट का शेड्यूल
फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी
फ्लाइट- भोपाल-प्रयागराज
सुबह 9.20 बजे भोपाल से निकलेगी
सुबह 10.55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी

ये रहेगा मुंबई की फ्लाइट का शेड्यूल
यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी.
फ्लाइट- मुंबई-भोपाल-मुंबई
फ्लाइट नंबर- 633/634

सुबह 5.45 बजे मुंबई से निकलेगी
सुबह 07.25 बजे भोपाल पहुंचेगी
सुबह 08.25 बजे भोपाल से निकलेगी
सुबह 09.40 बजे मुंबई पहुंचेगी














ZEE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *