अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां जोर-जोर से तैयारी चल रही है तो वहीं बस्ती में भी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. साथ ही सियासी वार पलटवार भी जारी है. मखौड़ाधाम से रामरेखा तक 21 किलोमीटर की लोगों ने पैदल यात्रा निकालकर घर घर तक राम संदेश देने का संकल्प लिया है. इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बेहतरीन झांकियों के साथ जय श्रीराम के नारों और ढोल मंजीरे की थाप पर रामभक्त लीन नजर आए. इस काफिले में आम लोगों के साथ बस्ती के हरैया विधायक अजय सिंह ने भी शिरकत की. और उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्या पर जमकर हमला बोला
