• June 6, 2026 2:35 am

प्रभु रामलला के दर्शन के लिए नई एयरलाइंस की सेवा, अयोध्या से किया आगाज

Share More

31जनवरी 2024
अयोध्या:
 उत्तर प्रदेश के अयोध्या से जूम एयरलाइंस की सेवाएं शुरू हो रही हैं। बुधवार से एयरलाइंस अपनी उड़ानों को शुरू करने की तैयारी में है। दरअसल, 2013 में अस्तित्व में आई एयरलाइंस की सेवाएं बंद हो गई थीं। लेकिन, अयोध्या में भक्तों के उमड़ने को देखते हुए एयरलाइंस ने प्रभु श्रीराम के धाम से एक बार फिर अपनी सेवाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रभु रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या धाम में भक्तों का समुंद्र उमड़ रहा है। नए मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच चुके हैं। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के अनुसार, 6 दिनों में करीब 19 लाख भक्तों ने दर्शन किया है।

कई शहरों से जुड़ रही अयोध्या

अयोध्या शहर देश के कई शहरों से सीधी जुड़ रही है। एयरलाइंस सेक्टर को महसूस हो रहा है कि आने वाले समय में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा। इस प्रकार के संकेतों के बाद बंद पड़ी एयरलाइंस जूम में जान फूंक दी है। कंपनी ने 31 जनवरी से पहली उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली से अयोध्या के बीच यह सेवा शुरू की जाएगी। जूम एयरलाइंस घरेलू सेवाएं देने वाली कंपनी के रूप में अपनल सेवा की शुरुआत की थी।

बॉम्बार्डियर विमान से शुरुआत

जूम एयरलाइंस आज से दिल्ली से अयोध्या के बीच उड़ान भर रही है। कंपनी इस उड़ान के लिए बॉम्बार्डियर सीआरजे 200 ईआर विमान का उपयोग कर रही है। अयोध्या में धार्मिक पर्यटन ने नई लहर लाई है। ऐसे में जूम ने भी अपनी सेवाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। जूम एयरलाइंस की स्थापना अप्रैल 2013 में जेक्सस एयर के नाम से हुई थी। जेक्सस एयर के विमानों की उड़ान फरवरी 2017 में शुरू हुई। लेकिन, यात्रियों को आकर्षित करने में विफल रही। जुलाई 2018 में डीजीसीए ने सुरक्षा चिंता जताते हुए एयरलाइंस ने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट एक साल के लिए निलंबित कर दिया।

जूम एयरलाइंस के सीईओ अतुल गंभीर ने अब एक बार फिर उड़ानों को शुरू करने का ऐलान किया है। अयोध्या में बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन को लेकर पहले कंपनी इस शहर से उड़ान शुरू कर रही है। इस सेवा को रीलॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश के हर कोने से इस शहर को जोड़ा जा रहा है।

स्रोत :- ” TV9 भारतवर्ष ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *