03 मई 2022 | हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को कई क्षेत्रों में दोपहर से पहले 11 बजे ही पारा 45 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है। फिलहाल प्रदेश में सर्वाधिक तापमान हिसार के AMFU सेंटर में 44.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद नूंह में पारा 43.9 डिग्री पर है।
दो दिन चलेंगी गर्म हवाएं
मौसम के पूर्वानुमान पर गौर करें तो हरियाणा में 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कहीं -कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 3 और 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार, दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में दो दिन तेज गर्म हवाएं चलेंगी।
सोनीपत में पारा गिरा
नौतपा बीतने के बाद भी हरियाणा में गर्मी लोगों को खू सता रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई दिन तक प्रदेश के लोग गर्मी से कुछ बचे रहे, लेकिन अब जून की शुरूआत के साथ ही गर्मी भी अपने तेवर फिर से दिखाने लगी है। गुरुवार को सोनीपत 45.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं शुक्रवार को 11 बजे पारा 44.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म है। यहां न्यूनतम पारा 16.9 डिग्री दर्ज हुआ है। हालांकि इस वक्त कल की तुलना में सोनीपत में पारा 40.4 डिग्री पर बना हुआ है।
तीन दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD चंडीगढ़ की ओर से 6 जून तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कई क्षेत्रों में हिटवेव की चेतावनी दी गई है। अगले तीन दिनों तक सूरज की तपिश देखने को मिलेगी। तीन और चार जून को महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में हरियाणा के अधिकांश हिस्सों के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।
| जिला | तापमान |
| हिसार AMFU | 44.8 |
| नूंह | 44.0 |
| सिरसा | 42.7 |
| जींद | 42.0 |
| फरीदाबाद | 41.2 |
| महेंद्रगढ़ | 42.6 |
| सोनीपत | 40.9 |
| यमुनानगर | 40.8 |
| रोहतक | 41.6 |
| फतेहाबाद | 41.4 |
Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’
