• June 8, 2026 10:00 pm

5 जून को अंबाला में होगा आगाज; देशभर से पहुंचने लगे खिलाड़ी

Share More

03 मई 2022 | हरियाणा के अंबाला जिले में 5 जून से खेलो इंडिया गेम्स 2021 का आगाज होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों से खिलाड़ी अंबाला पहुंचने शुरू लगे हैं। खिलाड़ियों का ढोल की थाप के साथ स्वागत किया जा रहा है। प्रदेश में होने वाले इस खेल उत्सव में खिलाड़ी कुल 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना जोहर दिखाएंगे।

4 जून को पंचकूला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। इनका समापन 13 जून को होगा। आज भी विभिन्न राज्यों से 8 टीमें अंबाला पहुंचेंगी। अंबाला में होने वाली जिम्नास्टिक और स्विमिंग प्रतियोगिता में 750 से अधिक खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ी सुबह-शाम तैयारी में जुटे हुए हैं। खिलाड़ी खेलो इंडिया में बेहतर प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

खिलाड़ियों के लिए बुक कराए 750 कमरे

जिला खेल अधिकारी राम निवास ने बताया कि अंबाला में 5 जून को प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। 5 से 7 जून तक जिम्नास्टिक और 8 से 12 जून तक स्विमिंग प्रतियोगिता होगी। देशभर से खिलाड़ी अंबाला पहुंचने लगे हैं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए अंबाला के होटलों में 750 रूम बुक कराए गए हैं। खिलाड़ियों को रहने और खाने संबंधित कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’         


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *