• June 8, 2026 2:44 pm

आप के बाद और भी कई लोग आए हैं… एक्स बॉयफ्रेंड पर फूटा ऐश्वर्या का गुस्सा, कहा- शेम ऑन यू

Share More

25 दिसंबर 2023 ! बिग बॉस शुरू होने के बाद कई बार शो में शामिल कंटेस्टेंट्स से जुड़े लोग उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए लाइमलाइट में आने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही कुछ प्रयास बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या ने किया था. राहुल ने कहा था कि बिग बॉस के घर में ऐश्वर्या ने उनके बारे में बातें की हैं और उनका रवैया राहुल को बिल्कुल पसंद नहीं आया. लेकिन, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में ऐश्वर्या ने इस पूरे मामले को लेकर कई खुलासे किए हैं.

ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि,”मुझे पता नहीं ये क्या नाटक है, क्योंकि राहुल के साथ मेरा साल 2014 में ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप की वजह थी उसका ऐटिटूड. उसका कहना था कि मुझे एक्टिंग करना छोड़ देना चाहिए. मैं क्यों छोड़ू मेरी एक्टिंग? मैं एक्टर बनने यहां आई हूं तो जाहिर से बात है कि मैं एक्टिंग ही करूंगी. बड़ी ही बेहूदा बातें कही थी. इतनी बेहूदा बातें कही थी कि मैं यहां बोल भी नहीं सकती. इसलिए मैंने उनके साथ ब्रेकअप किया था. उस वक्त ही हमारा रिश्ता खत्म हो चुका था.”

एक्स बॉयफ्रेंड राहुल पंड्या से भी तीखे सवाल पूछे, ऐश्वर्या ने पूछा.”कौन से रिलेशनशिप की बात कर रहे हो अब? मैंने आपके साथ मेरी रिलेशनशिप के बारे में कभी भी शो में कोई बात नहीं की थी. आपके बाद भी दूसरे लोग आए हैं मेरी जिंदगी में. आपके जाने के बाद दूसरा बंदा भी था. अकेले आप ही नहीं थे जिनके साथ मैं रिलेशनशिप में थी. मेरा नाम इस्तेमाल करना बंद कर, ग्रो अप, तू क्या कर रहा है यार. शर्म आनी चाहिए तुम्हें (शेम ऑन यू), मैं शादीशुदा है.”

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *