• June 8, 2026 9:47 am

बॉयफ्रेंड संग शादी की खबरों पर श्रुति हासन ने किया रिएक्ट, शांतनु हजारिका ने भी तोड़ी चुप्पी

Share More

27 दिसंबर 2023 ! एक्ट्रेस श्रुति हासन बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप शादी रचा ली है। ये खबरे तब आनी शुरू हुई जब बीते दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने उनके बॉयफ्रेंड को पति बताया था। ओरी ने रेडिट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान श्रुति हासन को लेकर कई बयान दिए थे। इसी सेशन के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि एक कार्यक्रम के दौरान श्रुति हसन ने उनके साथ बदतमीजी की थी। उसी बातचीत में उन्होंने श्रुति हासन के प्रेमी शांतनु हजारिका को उनका ‘पति’ कहकर संबोधित किया, जिसके एक्ट्रेस के गुपचुप तरीके से शादी करने की अफवाहें उड़ने लगीं। वहीं अब हाल ही में इसपर श्रुति हासन ने एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए श्रुति हासन ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया,जिसमें उन्होंने लिखा है कि-  ‘मैंने शादी नहीं की है। ऐसे व्यक्ति के लिए जो हर चीज के बारे में खुला है, मैं इसे क्यों छिपाऊंगी? इसलिए जो लोग मुझे बिल्कुल नहीं जानते, कृपया शांत हो जाएं।’

शांतनु हजारिका ने भी किया पोस्ट

वहीं श्रुति हासन के बाद उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने भी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की खबरों पर सफाई दी है। शांतनु हजारिका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- ‘आपको शांत होना होगा! हमारी शादी नहीं हुई है। जो लोग हमें नहीं जानते, कृपया अफवाह फैलाना बंद करें।’

श्रुति हासन के बॉयफ्रेंड हैं डूडल आर्टिस्ट

बता दें, एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका एक डूडल आर्टिस्ट हैं। जो म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार रफ्तार, डिवाइन, रित्विज जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुका है। श्रुति और शांतनु एक-दूसरे को साल 2018 से जानते हैं और तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *