• June 5, 2026 5:11 am

सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

Share More

26 जून 2022 | शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2.51 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, जिसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे आगे रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,367 अंक या 2.66 फीसदी बढ़ा। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे, जबकि एक मात्र रिलायंस इंडस्ट्रीज लाल निशान में रही।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने बाजार मूल्यांकन में 74,534.87 करोड़ रुपए जोड़े, जो शुक्रवार को करीब 12,04,907.32 करोड़ रुपए था। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 44,888.95 करोड़ रुपए बढ़कर 5,41,240.10 करोड़ रुपए हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 35,427.18 करोड़ रुपए बढ़कर 7,51,800.31 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का मूल्यांकन 24,747.87 करोड़ रुपए बढ़कर 3,97,190.50 करोड़ रुपए हो गया। 

इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 22,888.49 करोड़ रुपये बढ़कर 6,06,734.50 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 17,813.78 करोड़ रुपए बढ़कर 4,96,354.36 करोड़ रुपए हो गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 15,185.45 करोड़ रुपए बढ़कर 3,68,789.63 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,914.36 करोड़ रुपए बढ़कर 4,05,489.73 करोड़ रुपए हो गया। 

समीक्षाधीन अवधि में एलआईसी ने 4,427.5 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 4,18,525.10 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 59,901.07 करोड़ रुपए गिरकर 16,91,785.45 करोड़ रुपए पर आ गया। 

सोर्स;-“पंजाबकेसरी” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *