• June 8, 2026 9:59 pm

सिंगल चार्ज पर मैक्सिमम 586 km की रेंज मिलेगी, कीमत 2.45 करोड़ रुपए

Share More

25 अगस्त 2022 | मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने बुधवार को AMG EQS 53 परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) को लॉन्च कर दिया। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपए है। इस कीमत के साथ यह भारत की सबसे महंगी और ज्यादा रेंज देने वाली ईवी बन गई है। इसमें सिंगल चार्ज पर 529 – 586 km की रेंज मिलेगी।

कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है और यह सिर्फ 3.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

लुक और डिजाइन
फ्रंट बोनट विंग्स को ओवरलैप करता है, AMG स्पेसिफिक ब्लैक पैनल ग्रिल पर वर्टिकल स्ट्रट्स, ग्लॉस ट्रिम के साथ हाई ग्लॉस ब्लैक में फ्रंट स्प्लिटर मिलता है। साथ ही डिजिटल LED हेड लाइट, कम रोलिंग रेजिस्टेंस के साथ 21-इंच अलॉय व्हील्स मिलता है।

इसके डूर फ्लश फीचर के साथ मिलते हैं। जो हैंडल छूने पर बाहर निकलते हैं। 3D हेलिक्स डिजाइन में LED लैंप के साथ फ्लश टेल गेट, टेलगेट पर स्टार बैज जैसी चीजें इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

केबिन और फीचर्स
मर्सिडीज AMG EQS 53 के केबिन का सबसे बड़ा अट्रेक्शन गोरिल्ला ग्लास के साथ 56-इंच का MBQX है। इसमें 3D मैप्स, इन-कार गेमिंग फंक्शनलिटी, कैमरों से फीड और बहुत से फीचर्स मिलते हैं। ये सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए काम करते हैं।

चूंकि यह एकAMG है, इसलिए मॉडल को फ्लैट बॉटम के साथ AMG-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील, नप्पा लेदर सीट्स, MBUX रियर सीट टैबलेट, HEPA फिल्टर के साथ एनर्जाइजिंग एयर कंट्रोल प्लस, 15 स्पीकर और 710 वाट के साथ बर्मेस्टर 3D सराउंड सिस्टम, एक्टिव एम्बिएंट लाइटिंग के साथ और भी ढ़ेर सारे फीचर्स मिलते हैं।

मर्सिडीज AMG EQS 53 का मुकाबला
मर्सिडीज AMG EQS 53 इस समय भारतीय बाजार में किसी भी अन्य ईवी की तुलना में ज्यादा महंगी है। इसका मुकाबला पोर्श टायकन टर्बो एस और ऑडी RS e-ट्रॉन जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से है।

Source:-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *