• June 9, 2026 5:36 pm

कंप्यूटर सिस्टम में आई दिक्कत से 9 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं, 1300 रद्द करनी पड़ी

Share More

12 जनवरी 2023 |  अमेरिका में बुधवार को NOTAM (नोटिस टु एयर मिशन्स) सिस्टम में आई खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। आज यानी गुरुवार को ही सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन नॉर्मल हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिस्टम में खराबी आने से 9600 फ्लाइट्स लेट हुईं थीं। जबकि 1300 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी। अमेरिका में 2001 में हुए आतंकी हमले के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी फ्लाइट्स को उड़ान भरने में देरी हुई और उन्हें ग्राउंड पर ही रोक लिया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक करीब 4 घंटे की दिक्कत के बाद फ्लाइट ऑपरेशन्स धीरे-धीरे शुरू हो गए।

बाइडेन ने बुलाई थी इंमरजेंस मीटिंग
मामला कितना गंभीर था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मामले पर व्हाइट हाउस में इमरजेंसी मीटिंग हुई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी से रिपोर्ट तलब की थी।

बाद में मीडिया से बातचीत में बाइडेन ने कहा- सभी एयरक्राफ्ट सेफ लैंडिंग कर सकते है। हां, ये बात जरूर है कि अभी हम उन्हें टेकऑफ की मंजूरी नहीं दे सकते। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक FAA में मार्च से कोई परमानेंट चीफ नहीं है। पिछले हफ्ते बाइडेन ने फिलिप वॉशिंगटन को नॉमिनेट किया था। अब इसमें दिक्कत यह है कि उनके नाम को सीनेट से मंजूरी मिलनी है और सीनेट के सेशन के इंतजार में यह अपॉइंटमेंट लटका हुआ है। बहरहाल, ये तय है कि बुधवार को हुए एपिसोड के बाद बाइडेन को विपक्ष यानी रिपब्लिकन पार्टी के काफी विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ेगा।

व्हाइट हाउस ने कहा था- साइबर अटैक नहीं
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे के हवाले से NBC न्यूज ने कहा था कि ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी प्रेसिडेंट जो बाइडेन से मिले। उन्होंने इस परेशानी के बारे में प्रेसिडेंट को जानकारी दी है। अब तक की जांच के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह साइबर अटैक का मामला नहीं है, लेकिन प्रेसिडेंट ने मामले की पूरी और गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

2 करोड़ डॉलर के नुकसान की आशंका
न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अमेरिका से बुधवार को कुल 21 हजार फ्लाइट टेकऑफ करने वाली थीं। ज्यादातर डोमेस्टिक फ्लाइट्स थीं। इनके अलावा 1,840 इंटरनेशनल फ्लाइट्स US में लैंड करने वाली थीं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर खराबी जल्द और पूरी तरह ठीक नहीं हुई तो अमेरिका को इससे करीब 2 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है।

NOTAM में कोड लैंग्वेज

NOTAM की लैंग्वेज हकीकत में मुश्किल होती है। यह कोड लैंग्वेज होती है। आमतौर पर फ्लाइट के टेकऑफ के पहले यह जानकारी पायलट्स और क्रू मेंबर से फाइनल ब्रीफिंग में शेयर की जाती है।

मान लीजिए, किसी इलाके में कुछ फ्लाइंग एक्टिविटीज चल रही हैं तो इसकी जानकारी पहले ही NOTAM के जरिए दे दी जाती है। मसलन एयर शो, पैराशूट जम्पिंग या ग्लाइडिंग इवेंट। इनकी जानकारी पहले से ही पायलट्स और क्रू को हो जाती है।

इसके अलावा अगर कोई रन-वे या टैक्सी-वे बंद है। रेडियो नेविगेशन सिस्टम में दिक्कत है, मिलिट्री एक्सरसाइज चल रही है या फिर एयरफील्ड के नजदीक कोई दूसरी दिक्कत है तो NOTAM के जरिए तमाम जानकारियां मिल जाती हैं।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *