• June 8, 2026 5:45 pm

पूर्णिया में PFI के दफ्तर में NIA की छापेमारी, कल सीमांचल दौरे पर आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Share More

22  सितम्बर 2022 |  पूर्णिया में PFI के दफ्तर में NIA की छापेमारी चल रही है। गुरुवार सुबह NIA की टीम राजा बाड़ी स्थित PFI के ऑफिस पहुंची। सुरक्षाकर्मी गेट पर तैनात कर दिए गए। फिलहाल NIA की टीम ऑफिस के हर कमरे को खंगाल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले NIA के अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।

बता दें कि 23 सितंबर यानी कल अमित शाह सीमांचल दौरे पर आ रहे हैं। उनके आने से ठीक आने से पहले NIA की रेड इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, शाह के दौरे को लेकर जिले की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन के साथ खुफिया विभाग, बीएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

नालंदा में विवाहिता का मर्डर

नालंदा में एक विवाहिता को अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। ससुराली परिवार ने विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी। मामला रहुई थाना क्षेत्र का है। बुधवार की देर शाम पुन्हा गांव निवासी भिखारी पासवान की पत्नी पंचोल देवी (36) के शव को घर से संदिग्ध अवस्था में बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस सदर अस्पताल लेकर आई।

कैमूर में ट्रेन की चपेट में आई महिला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर बुधवार की सुबह भभुआ रोड स्टेशन से पूरब डड़वा ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह महिला रेलवे ट्रैक से होकर जा रही थी। ऐसा लग रहा था कि महिला मॉर्निंग वॉक कर रही है।

आज से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रशिक्षण शिविर

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार में राजनीतिक हुंकार की आगाज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ को चुना है। नालंदा के जिस राजगीर में नीतीश कुमार चिंतन के लिए जाते हैं, उसी जगह को चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने एक नई राजनीतिक दिशा को तय करने के लिए चुना है। गुरुवार से राजगीर के कन्वेंशन हॉल में लोजपा (रामविलास) अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कर रही है। जो 24 सितंबर तक चलेगी। इसका उद्घाटन खुद जमुई सांसद और पार्टी के मुखिया चिराग पासवान करेंगे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *