• April 26, 2024 7:53 pm

नीतीश ने तेजस्वी को गले लगकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कुढ़नी में चिराग पासवान करेंगे BJP का समर्थन

09 नवंबर 2022 |  कुढ़नी उपचुनाव में लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान बीजेपी को समर्थन देंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में तेजस्वी को गले लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पूरे बिहार में इस मौके पर जश्न मनाया जाएगा। पार्टी प्रदेश कार्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक मिठाइयां बांटी जाएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सिमरिया घाट पर कल्पवासी मेले में शिरकत करेंगे। शराबबंदी पर जीतनराम मांझी ने नीतीश सरकार को सुझाव दिया है, जिसपर सियासत शुरू हो गई है।

दरभंगा: एलएनएमयू में किया सामूहिक उपवास

बद्ध महाविद्यालय संघर्ष समिति के तत्वावधान में बुधवार को लनामि विवि मुख्यालय में सामूहिक उपवास किया गया। इसमें दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपवास स्थल पर सभा हुई जिसकी अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. राम मोहन झा ने की।

डॉ. झा ने कहा कि सात जुलाई 2021 से हम अपनी मांगों को लेकर अनवरत विवि मुख्यालय पर आंदोलन चला रहे हैं। इसी क्रम में 13 जनवरी को सीनेट का घेराव करने की सूचना विवि प्रशासन को दी गई। कुलपति के आग्रह पर कार्यक्रम रद्द कर वार्ता की गयी।

सोर्स:–” हिंदुस्तान”                             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *