• May 16, 2024 7:40 am

यहां FD कराने पर अब मिलेगा अधिकतम 6.10% ब्याज, यहां देखें नई ब्याज दरें

ByADMIN

Aug 19, 2022 ##FD, ##Interest, ##rates

19 अगस्त 2022 | HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। नई दरें 18 अगस्त 2022 यानी आज से लागू हो गई हैं।

ये हैं नई ब्याज दरें

अवधि ब्याज दर
7 से 29 दिन 2.75%
30 से 89 दिन 3.25%
90 दिन से 6 महीने 3.75%
6 महीने एक दिन से एक साल से कम 4.65%
1 साल 5.50%
1 साल एक दिन से 3 साल 5.50%
3 साल एक दिन से 5 साल 6.10%
5 साल एक दिन से 10 साल 5.75%

इंडसइंड बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी
इससे पहले हाल ही में इंडसइंड बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। इंडसइंड बैंक में FD कराने पर अब आपको अधिकतम 6.75% ब्याज मिलेगा।

इंडसइंड बैंक में FD पर कितना मिलेगा ब्याज

अवधि ब्याज दर
7-30 दिन 3.50%
31-60 दिन 4.00%
61-90 दिन 4.25%
91-120 दिन 4.50%
121-180 दिन 4.75%
181-210 दिन 5.00%
211-269 दिन 5.25%
269-364 दिन 5.50%
1 साल से 1 साल 6 महीने से कम 6.25%
1 साल 6 महीने से 61 महीने से कम 6.75%
61 महीने या इससे ज्यादा 6.25%

FD कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

सही टेन्योर चुनना जरूरी
FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है।

एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा
यदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी।

ब्याज का विड्रॉल
बैंकों में पहले तिमाही और सालाना आधार पर ब्याज का विड्रॉल करने का ऑप्शन था। अब कुछ बैंकों में मासिक विड्रॉल भी कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे चुन सकते हैं।

सोर्स :- दैनिक भास्कर”         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *