• June 5, 2026 11:45 am

चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने उतरेंगे अधिकारी, लिस्ट में देखें अब तक किन अधिकारियों को मिली सफलता

Share More

अगस्त 29 2023 ! मध्य प्रदेश चुनाव से पहले कई अधिकारियों ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने भी अपनी पहली सूची में दो अधिकारियों को प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे भी इस्तीफा के बाद कांग्रेस के संपर्क में हैं। हालांकि बहुत से अधिकारियों को राजनीति में वो सफलता हासिल नहीं हो सकी जो उन्होंने सोचा था।

मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियों में काफी तेजी आ गई हैं, सभी पार्टियां अपनी पैठ मजबूत करने में लगी हुई है। इस बार तैयारियों में एक अलग ही चहल-पहल और हलचल देखने को मिल रही है, क्योंकि इस चुनावी परिणाम के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस बार कई आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरने वाले हैं। दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद वरदमूर्ति मिश्रा ने भारत वास्तविक पार्टी बना ली है और वे अन्य संवर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *