• April 20, 2024 11:16 am

एक बार फिर से पाकिस्तान ने पुंछ जिले में किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही मुंह तोड़ जवाब

ByPrompt Times

Aug 5, 2020
एक बार फिर से पाकिस्तान ने पुंछ जिले में किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना दे रही मुंह तोड़ जवाब

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले के गुलपुर और खड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में आज सुबह मंगलवार को पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने लगातार कई बार भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार की रात को भी पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले के गुलपुर और खड़ी करवाना सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर फायरिंग की थी और इस फायरिंग के दौरान तीन स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से गोला सेल गांव में एक घर को निशाना बनाया गया। जिसमें रहने वाले 3 लोगों की गोली लगने की वजह से मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान की तरफ से भारी फायरिंग की गई। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची। जिन्होंने पूरे हालात का जायजा लिया। पाकिस्तान की सेना ने इस साल दो हजार से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारतीय चौकियों को निशाना बना रहा है। ज्यादातर राजौरी, नौशेरा, कृष्ण घाटी, अनंतनाग में सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है। बीते शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के दो इलाकों और राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की गई थी। बारामपूला में पाकिस्तानी फायरिंग में 6 लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *