• May 6, 2024 2:22 am

चिंतन शिविर रणनीति का हिस्सा, कांग्रेस संघ परिवार वर्सेज गांधी परिवार कैंपेन चलाने जा रही

15 अप्रैल2022 | हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी को लेकर चिंतन शिविर के जरिए रास्ते ढूंढ रही है। भाजपा को घेरने के प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस संघ परिवार वर्सेज गांधी परिवार कैंपेन भी चलाने जा रही है। जनता दोनों पार्टियों का राज देख चुकी है और 70 साल हिंदुस्तान ने कष्ट झेला है। अब लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं है। कांग्रेस अब लोगों को समझा नहीं पाएगी। कांग्रेस द्वारा एक परिवार एक टिकट की पॉलिसी बनाने पर विज ने कह कि यह फॉर्मूला गांधी परिवार को कन्सेशन देने के लिए बनाया गया है।

कुछ लोग जानबूझ कर आंखें बंद कर लेते हैं

मंत्री विज ने कहा कि देश में आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार है। यह भाजपा के 2-3 साल के शासन में नहीं हुआ। कांग्रेस का कश्मीर को अलग स्टेटस देने का अनुच्छेद 370 बनाने का जो फॉर्मूला था, यह उसकी पैदावार है। इन्होंने देश में जिस तरह राज किया, यह उसके कारण हुआ है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस छोड़ दिए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि रोशनी तो सभी को नजर आती है, लेकिन कुछ लोग जानबूझ कर आंखें बंद कर लेते हैं।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *