• June 5, 2026 2:40 pm

पेटीएम-फोन पे को मिलेगी टक्कर, RBI से जोमैटो को मिला पेमेंट एग्रीगेटर का लाइसेंस

Share More

25जनवरी 2024
फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे पेमेंट एग्रीगेटर और प्रीपेड वॉलेट जारीकर्ता के रूप में बिजनेस करने के लिए लाइसेंस मिल गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जोमैटो को अब अपना पेमेंट सिस्टम लॉन्च करने की अनुमति दे दी है. यानी अब यह कंपनी फोन पे और पेटीएम जैसी कंपनियों की तरह पेमेंट की सर्विस शुरू कर सकेगा. बता दें कि कंपनी इसके लिए काफी समय से कोशिश कर रही थी. अब जाकर उसे सफलता मिली है.

2021 में ही कंपनी ने किया था शुरुआत

बता दें कि यह सर्विस जोमैटो अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ज़ोमैटो पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ZPPL) के माध्यम से प्रोवाइड करेगी. कंपनी का कहना है कि पेमेंट एग्रीगेटर का बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए उसने 4 अगस्त 2021 को शुरुआत की थी. बता दें कि पिछले साल लिस्टेड फूडटेक स्टार्टअप ज़ोमैटो ने कथित तौर पर अपने यूपीआई भुगतान वर्टिकल, ज़ोमैटो यूपीआई पर नए यूजर्स के लिए बंद कर दिया था. जुलाई 2023 में आई ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने UPI पेमेंट सर्विस प्रदान करने के लिए ICICI बैंक के साथ साझेदारी की थी. तब उसके पास लाइसेंस नहीं था. अब उसने खुद का लाइसेंस आरबीआई से अप्रुव करा लिया है.

सितंबर 2022 की रिपोर्टों से पता चलता है कि ज़ोमैटो और स्विगी दोनों अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल भुगतान के लिए अपनी खुद की यूपीआई पेशकश शुरू करने की योजना बना रहे थे. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ई-टेलर प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने भी अपनी यूपीआई पेशकश पर काम करना शुरू कर दिया था. ज़ोमैटो और फ्लिपकार्ट दोनों का लक्ष्य अपने स्वयं के यूपीआई प्रस्तावों के माध्यम से बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस प्रदान करना है.

स्रोत :- ” TV9 भारतवर्ष ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *