• June 9, 2026 3:16 am

पुलिस ने CM हाउस जाने से रोका; कमलनाथ बोले- BJP के पास पुलिस-पैसा-प्रशासन, डरेंगे नहीं

Share More

12 अप्रैल2022 | महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासियों पर अत्याचार को मुद्दा बनाकर मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस आज भोपाल में प्रदर्शन कर रही है। इसे युवा शंखनाद नाम दिया गया है। कांग्रेस नेता व्यापमं चौराहे से CM हाउस घेरने के लिए निकले, लेकिन रेडक्रॉस हॉस्पिटल के सामने पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे हैं। कांग्रेस नेताओं को वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर पीछे हटाया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और कुछ कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है।

प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व पीसीसी चीफ सुरेश पचौरी, अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा समेत कई बड़े नेता जुटे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि अगले चुनावों में युवाओं को ज्यादा मौके दिए जाने चाहिए।

अरुण यादव ने कहा- मैं युवा हूं और कमलनाथ भी युवा हैं, हम उनके नेतृत्व में मप्र में सरकार बनाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी, व्यापमं ही चुनौती नहीं है। हमारी संस्कृति को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। आज भारतीय जनता पार्टी के पास तीन चीजें बची हैं- पुलिस, पैसा और प्रशासन। याद रखिए हम न पैसे, न पुलिस और न प्रशासन से दबेंगे।

नाथ-दिग्गी ने VIDEO मैसेज किए जारी
युवा शंखनाद में शामिल होने के पहले कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- युवा मध्यप्रदेश को बचाने की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी वीडियो जारी किया है। दिग्विजय ने कहा कि हमें इस देश में, प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्था को लेकर जनआंदोलन करना है।

शंखनाद आंदोलन में ये हो रहे शामिल
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में होने वाले शंखनाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, आगर विधायक विपिन वानखेड़े,मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेढ़ा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *