• June 8, 2026 7:07 pm

पंजाब की इंडस्ट्री को प्रफुल्लित करना और जालंधर में एग्रो इंडस्ट्री लाना ‘भाजपा का विजन’: अटवाल

Share More

18 अप्रैल 2023 | जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां चरम पर हैं। अपने-अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा विधानसभा हलकों में बैठकें करके शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इसी बीच उपचुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे   भारतीय जनता पार्टी का विजन स्पष्ट है और पार्टी पंजाब को खुशहाल राज्य बनाना चाहती है ।

पार्टी पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाहती है। गुम हो चुकी इंडस्ट्री को पंजाब में वापस लाना चाहती है। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। भाजपा पंजाब में कृषि संबंधित प्रोसैसिंग यूनिट लाएगी, जिससे पूरी दुनिया में पंजाब का व्यापार प्रफुल्लित होगा। अटवाल ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी को देख लिया है लेकिन किसी ने भी पंजाब का भला नहीं किया। जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, लैदर इंडस्ट्री और पाइप फिटिंग इंडस्ट्री का पूरी दुनिया में डंका बजता था लेकिन कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी सरकारों की अनदेखी के कारण ये इंडस्ट्री डूबती जा रही हैं। इन इंडस्ट्रीज को लेकर भाजपा के सिवाय किसी भी पार्टी के पास विजन नहीं है। सभी इंडस्ट्री और इंडस्ट्रीयलिस्टों को लूटने में लगे हुए हैं।

हरसिमरत कौर बादल की एग्रो इंडस्ट्री बारे इच्छा ही नहीं थी

अटवाल ने कहा कि किसानी को खुशहाल करने के लिए जालंधर में एग्रो इंडस्ट्री लाए जाने की जरूरत थी लेकिन इस बारे में कभी किसी पार्टी ने सोचा ही नहीं लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अकाली दल जिसका भाजपा के साथ लम्बे समय तक गठबंधन रहा है और हरसिमरत कौर बादल केंद्र में फूड प्रोसैसिंग मंत्री भी रहीं, तब जालंधर में एग्रो इंडस्ट्री क्यों नहीं लाई गई तो उन्होंने कहा कि इसके लिए नीयत साफ होनी चाहिए। हरसिमरत कौर बादल की मंशा नहीं थी कि जालंधर में एग्रो इंडस्ट्री आए इसलिए उन्होंने कभी मांग ही नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा साफ है। वह चुनाव जीतते हैं तो बहुत जल्द जालंधर में एग्रो इंडस्ट्री की घोषणा की जाएगी, जिसका समूह किसानों को फायदा होगा।

मोदी की पंजाब के बारे में सोच से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल से जब शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर भाजपा में जाने संबंधी पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब और पंजाबियत के बारे में जो सोचते हैं और जो उनका पंजाब की धरती के साथ लगाव है और 12 साल से ज्यादा का समय उन्होंने पंजाब में बिताया है। पंजाब की हर दुख-तकलीफ और हर समस्या के बारे में उन्हें पता है। उनकी गुड गवर्नैंस की जो उदाहरण है, उसे ध्यान में रखते हुए मैंने भारतीय जनता पार्टी में जाने का फैसला किया।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *