• May 9, 2024 5:37 pm

हिमाचल में कांग्रेस की वापसी पर राहुल गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया, कही ये बातें

08  दिसंबर 2022 |  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। हिमाचल में कांग्रेस 35 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी अब विपक्ष की भूमिका संभालने के लिए तैयार है। हिमाचल में बीजेपी 18 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। राहुल ने इस जीत के लिए हिमाचल की जनता को शुक्रिया कहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *