• April 27, 2024 1:05 pm

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक आगे दो दिनों में बारिश और बर्फबारी- जनवरी में टूटा रिकॉर्ड

By

Feb 10, 2021
कश्मीर से लेकर हिमाचल तक आगे दो दिनों में बारिश और बर्फबारी- जनवरी में टूटा रिकॉर्ड

देश भर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी बीच अब मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक आने वाले दो दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। जिसकी वजह स आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में इसका असर साफ देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल और उत्‍तराखंड जैसे राज्यों में मौसम बदल जाएगा। बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से सड़कों पर विज़िबिलिटी बहुत कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई।

इसके अलावा उत्तर भारत में हुए मौसम के बदलाव का असर कई राज्यों में देखा जा रहा है। 10 फरवरी को भी तापमान में गिरावट और बादलों के रहने की उम्मीद है। इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक, 62 सालों में पहली बार जनवरी का महीना सबसे गर्म रहा। दक्षिण भारत में 121 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले साल 1919 में 22.14 डिग्री सेल्सियस और 2020 में 21.93 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *