• June 5, 2026 3:26 pm

राजस्थान के पास अतीत की विरासत, चित्तौड़गढ़ में बोले PM मोदी

Share More

अक्टूबर 2 2023 ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हैं. उन्होंने कई अहम परियोजनाओं का ऐलान किया. पीएम ने कहा कि राजस्थान के पास अतीत की विरासत है. हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री मोदी चित्तौड़गढ़ पहुंचकर सांवरिया सेठ मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी भी उनके साथ रहे. जोशी चित्तोड़गढ़ से लोकसभा सांसद हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज चित्तोड़गढ़ में जिन 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का ऐलान हुआ है, उससे देश की गैस आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. पीएम कहा कि देश में गैस पाइपलाइन बिछाने का अभूतपूर्व अभियान चल रहा है. मेहसाणा से बठिंडा तक गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है. इससे हनुमानगढ़ सेक्शन का आज लोकार्पण किया गया है. इससे राजस्थान में इंडस्ट्री का विस्तार होगा, रोजगार बढ़ेंगे, बहनों के किचन में पाइप से सस्ती गैस पहुंचाने का अभियान भी तेज होगा.

पीएम ने कहा कि रेलवे और सड़क से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण हुआ है. इन सारी सुविधाओं से मेवाड़ की जनता का जीवन आसान होगा. जहां रोजगार के अवस खुलेंगे, ट्रिपल आईटी का नया कैंपस बनने से एजुकेशन हब के रूप में कोटा की पहचान और सशक्त होगी. राजस्थान वो प्रदेश है, जिसके पास अतीत की विरासत भी है.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *