• June 5, 2026 6:32 pm

झारखंड के IAS अधिकारियों की पसंद रांची, किसी ने मकान-फ्लैट तो किसी ने खरीद रखा है प्लॉट, IPS ने दिल्ली-नोएड में किया निवेश

ByPrompt Times

Feb 23, 2022 ##Delhi, ##IAS, ##IPS
Share More

23-फरवरी-2022 | झारखंड कैडर के 147 IAS अधिकारियों में 142 ने समाप्त हुए कैलेंडर वर्ष 2021 के लिए अपना इमूवेबल प्रॉपर्टी रिटर्न (IPR) दाखिल कर दिया है। लेकिन, केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की वेबसाइट पर अभी सिर्फ 128 अधिकारियो की डिटेल्स अपलोड की गई है। इसके अनुसार राज्य के किसी IAS अधिकारी ने कोरोना काल में कोई संपत्ति नहीं खरीदी है। यही कारण है कि इन अधिकारियों की अचल संपत्ति में 2020 के बाद कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसमें राज्य के अधिकांश IAS अधिकारियों की पसंद रांची है। जहां इन्होंने प्लॉट, मकान या फ्लैट खरीद रखे हैं। संपत्ति के ब्योरे में संपत्ति के मूल्य को अधिकारियों ने अलग-अलग तरीके से दर्शाया है। किसी ने क्रय वर्ष की कीमत दिखाई है तो किसी ने वर्तमान मूल्य की जानकारी दी है। पर अधिकांश ने खरीदते समय जो मूल्य थी वही जानकारी दी है।

CS रैंक के IAS अधिकारियों की प्रॉपर्टी * एनएन सिन्हा : पटना, रांची, दिल्ली में प्लॉट और फ्लैट, कीमत: 73.14 लाख * सुखदेव सिंह : रांची में फ्लैट, कीमत: 32.23 लाख रुपए * अलका तिवारी : कोई संपत्ति नहीं * अरूण कुमार सिंह : दिल्ली, नोएडा तथा रांची में अलग अलग चार जगहों पर प्लॉट, फ्लैट, दुकान, कीमत: 2.42 करोड़ * केके खंडेलवाल : गुड़गांव व रांची में प्लॉट, रांची में फ्लैट, कीमत: 65.73 लाख * इंदु शेखर चतुर्वेदी : लखनऊ में 1 करोड़ की पैतृक संपत्ति, हिस्सा- एक तिहाई। * एल ख्यांग्ते : आइजोल में पैतृक जमीन, कीमत: 1.52 लाख * मुखमीत सिंह : पंचकुला तथा रांची में प्लॉट, कीमत: 1.4 करोड़ * एसकेजी रहाटे : पत्नी के नाम से कर्नाटक-महाराष्ट्र में प्लॉट तथा फ्लैट, कीमत: 4.3 करोड़ * एपी सिंह : यूपी में पैतृक जमीन, रांची, गाजियाबाद में प्लाट व फ्लैट, कीमत: 47.21 लाख * शैलेश कुमार सिंह : देवघर में पत्नी के नाम जमीन, मकान व रांची में स्वयं की जमीन, कीमत: 26.10 लाख रुपए * निधि-अमित खरे : नोएडा, रांची में जमीन व मकान, कीमत: 2.29 करोड़।

प्रधान सचिव रैंक के IAS की प्रॉपर्टी
* अविनाश कुमार : सीतामढ़ी, मुजफ्परपुर, लखनऊ, दानापुर, नई दिल्ली, रांची में जमीन-मकान, कीमत: 1.13 करोड़ रुपए
* पत्नी प्रीति कुमारी : पटना, देवघर, रांची में जमीन और मकान, कीमत: 3.20 करोड़ रुपए
* सुरेंद्र सिंह : अलवर में पैतृक जमीन, रांची में फ्लैट, कीमत: 23.57 लाख
* मस्तराम मीणा : जयपुर अौर बूंदी में पत्नी के नाम जमीन नई दिल्ली में प्लॉट, कीमत: 2.79 करोड़
* वंदना डाडेल : रांची में जमीन, मकान-फ्लैट, कीमत: 1.71 करोड़
* सुनील कुमार वर्णवाल : नोएडा, खूंटी, रांची में जमीन, फ्लैट, कीमत: 69 लाख

IPS की पसंद दिल्ली और नोएडा
झारखंड कैडर के 80 IPS अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति की घोषणा कर दी है। IPS अधिकारियों की प्रॉपर्टी निवेश में दिल्ली और नोएडा पसंदीदा जगह है। यहां के दर्जन भर IPS ने वहां के अलग-अलग सेक्टरों में फ्लैट के साथ-साथ भूखंड में भी निवेश किया है।

Source;-“दैनिक भास्कर”  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *