• June 7, 2026 7:58 pm

आज से दर्ज कराएं कैंडिडेट मॉडल ANSWER-KEY पर आपत्ति; 4 अप्रैल लास्ट डेट, 100 रुपए लगेगा शुल्क

Share More

2 अप्रैल 2022 | राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सांख्यिकी अधिकारी (आयोजना विभाग) संवीक्षा परीक्षा- 2021 की मॉडल आंसर-की पर कैंडिडेट आज से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित शुल्क के साथ अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2022 (रात्रि 12 बजे ) है। आयोग द्वारा 18 दिसम्बर 2021 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रति आपत्ति शुल्क सौ रुपए रखा गया है।

क्रमानुसार ही दर्ज करें आपत्ति

आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी है। इस परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (Standard, Authentic) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

प्रति आपत्ति शुल्क सौ रुपए

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। कैंडिडेट द्वारा SSO आइडी पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (Question Objection) के माध्यम से प्रश्नों पर आपत्तियाँ दर्ज की जा सकती हैं।

आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेंमेंट गेटवे से भी किया जा सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लोैटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 2 अप्रैल 2022 से 4 अप्रेल 2022 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी।

आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *