• June 7, 2026 10:55 am

अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट, 5 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री तक पहुंचा

Share More

2अप्रैल 2022 | राजस्थान में गर्मी के तेवर कल से फिर हल्के पड़ने लगे है। जयपुर, करौली, सीकर समेत कई शहरों में कल दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम खत्म होने के कारण तापमान में गिरावट हुई है। इस कारण दिन के तापमान के साथ ही रात में भी तापमान गिरा है और कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। जयपुर मौसम केन्द्र की माने तो अगले 4 दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

मौसम की बात करें तो जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर समेत 14 शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। सबसे कम तापमान सीकर जिले में 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चूरू, गंगानगर जैसे गर्म शहरों में भी कल दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

दिन के अलावा रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। भीलवाड़ा, बारां, फतेहपुर, करौली में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या उससे नीचे चला गया। बीती रात सबसे कम तापमान बारां में 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह भीलवाड़ा में 14.6, चित्तौड़गढ़ में 14.5, फतेहपुर में 14.4 और करौली में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

अब आगे क्या?
जयपुर मौसम केन्द्र ने 5 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही अधिकांश शहरों में दिन का पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 4 दिन लोकल लेवल कई शहरों में हल्की स्पीड से गर्म हवाएं चलने भी चेतावनी जारी की है। इसमें पश्चिमी क्षेत्र के जिले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर के अलावा बांसवाड़ा, डूंगरपुर, टोंक, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा और बूंदी शहर शामिल है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (1 अप्रैल)न्यूनतम
अजमेर38.820.3
भीलवाड़ा39.614.6
जयपुर37.722.1
पिलानी39.919.5
सीकर36.516
कोटा40.521.2
बूंदी39.618.5
उदयपुर3918
बाड़मेर42.628.3
पाली4122.6
जैसलमेर4122.5
जोधपुर40.320
बीकानेर40.622.5
चूरू39.518
गंगानगर39.721.3
धौलपुर39.718.9
नागौर39.521.1
टोंक40.422
बारां40.113.7
चित्तौड़गढ़39.714.5
डूंगरपुर41.624.4
हनुमानगढ़37.515.5
जालौर42.619.1
सिरोही41.222.2
अलवर38.116.7
फतेहपुर38.514.4
करौली39.915
बांसवाड़ा42.827.3

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *