• June 9, 2026 8:17 am

 पेट्रोल-डीजल में फ‍िर म‍िली राहत! आज क्‍या रहा आपके शहर का लेटेस्‍ट रेट

Share More

29 जून 2021 | पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट में बदलाव होता रहता है. हालांक‍ि देश में प‍िछले एक महीने से भी ज्‍यादा समय से कीमत में क‍िसी तरह का चेंज देखने को नहीं म‍िला. तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. महीनेभर पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी. ज‍िसके बाद तेल की कीमत में बड़ी ग‍िरावट आई थी. तेल के दाम स्‍थ‍िर रहने और सरकार की तरफ से क‍िए गए प्रयासों से महंगाई का स्‍तर नीचे आने में मदद म‍िली है.

112.9 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंचा क्रूड
मंगलवार को क्रूड ऑयल के भाव में फ‍िर तेजी द‍िखाई दी. डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड मामूली तेजी के साथ 112.3 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया. वहीं ब्रेंट क्रूड 118.5 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया. सरकार की तरफ से एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती क‍िए जाने के बाद कुछ राज्‍यों ने भी वैट कम क‍िया था. सरकार ने 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी में कमी की थी. इस कदम से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये कम हो गए थे.

क्या हैं आज के दाम? (Petrol-Diesel Price on 29th June)
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

कैसे चेक करें अपने शहर के रेट
आप भी यद‍ि अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं. रेट चेक करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करें.

Source;-“ZEE न्यूज़ हिंदी


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *