• April 26, 2024 8:53 am

रोहतक- किसान महापंचायत आज, पुलिस ने कई रूट किए डायवर्ट

16-अक्टूबर-2021  | तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की महापंचायत आज रोहतक में होगी। इसके लिए मकडौ़ली टोल प्लाजा पर आधे किलो मीटर से ज्यादा लंबा टेंट लगाया गया है। वाहनों के लिए रोहतक-गोहाना मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने जारी एडवाइजरी में वाहन मालिकों को सलाह दी है कि वे गोहाना रूट का प्रयोग न करें।

पुलिस द्वारा भारी वाहनों के लिए निर्धारित किए गए रूट

  1. चंडीगढ़, पानीपत से रोहतक जाने व आने के लिए
    चंडीगढ़, करनाल, पानीपत से रोहतक आने वाले वाहन पानीपत से कुंडली, केएमपी, आसौदा, सांपला होते हुए रोहतक पहुंचेंगे। इसी प्रकार रोहतक से पानीपत जाने वाले वाहन रोहतक से सांपला, आसौदा, केएमपी, कुंडली होते हुए जाएंगे।
  1. चंडीगढ़, पानीपत से झज्जर, रेवाड़ी जाने व आने के लिए
    चंडीगढ़, करनाल, पानीपत से झज्जर व रेवाड़ी की तरफ आने वाले वाहन पानीपत से कुंडली, केएमपी होते हुए झज्जर व रेवाड़ी आ सकेंगे। इसके अलावा पानीपत से सोनीपत, खरखौदा, सांपला होते हुए झज्जर, रेवाड़ी पहुंचेंगे। इसी प्रकार झज्जर, रेवाड़ी की तरफ से पानीपत, चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन केएमपी का प्रयोग करते हुए या झज्जर से सांपला, खरखौदा, सोनीपत होते हुए अपने-अपने गंतव्य तक जांएगे।
  2. गोहाना से रोहतक जाने व आने के लिए
    गोहाना से रोहतक आने वाले वाहन गोहाना से खरखौदा होते हुए या गोहाना से लाखनमाजरा होते हुए रोहतक आ सकेंगे। इसी प्रकार रोहतक से गोहाना जाने वाले वाहन रोहतक से लाखनमाजरा या खरखौदा होते हुए जाएंगे।
  1. गोहाना से महम जाने व आने के लिए
    गोहाना से महम आने वाले वाहन गोहाना से लाखनमाजरा होते हुए आएंगे। इसी प्रकार महम से गोहाना जाने वाले वाहन लाखनमाजरा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  2. गोहाना से सांपला जाने व आने के लिए
    गोहाना से सांपला आने वाले वाहन गोहाना से खरखौदा होते हुए आएंगे। इसी प्रकार सांपला से गोहाना जाने वाले वाहन सांपला से खरखौदा होते हुए आ सकेंगे।
  3. झज्जर से गोहाना जाने व आने के लिए
    झज्जर से गोहाना जाने वाले वाहन झज्जर से सांपला, खरखौदा होते हुए पहुंचेंगे। इसी प्रकार गोहान से झज्जर की तरफ आने वाले वाहन गोहाना से खरखौदा, सांपला होते हुए जाएंगे।
  1. भिवानी से पानीपत जाने व आने के लिए
    भिवानी से पानीपत जाने वाले वाहन भिवानी से महम, लाखनमाजरा, गोहाना होते हुए आएंगे। इसी प्रकार पानीपत से भिवानी आने वाले वाहन पानीपत से गोहाना, लाखनमाजरा, महम होते हुए जाएंगे।
  2. दादरी, कलानौर से पानीपत जाने व आने के लिए
    दादरी, कलानौर से पानीपत जाने वाले वाहन कलानौर से महम, लाखनमाजरा, गोहाना होते हुए आ सकेंगे। इसी प्रकार पानीपत से दादरी, कलानौर आने वाले वाहन पानीपत से गोहाना, लाखनमाजरा, महम होते हुए कलानौर, दादरी जाएंगे।

Source;-“अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *