• June 5, 2026 5:21 am

साहा-गिल ने हर्षित राणा के ओवर में 19 रन बनाए, गुजरात 32/0

Share More

29 अप्रैल 2023 ! कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 39वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) को जीत के लिए 180 रन का टारगेट दिया है। जवाब में गुजरात ने 3 ओवर में बिना नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

आज डबल हेडर डे है। दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए।

ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज (81 रन) ने सीजन का दूसरा अर्धशतक जमाया। आंद्रे रसेल ने 18 बॉल पर 34 रन की पारी खेली।

मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके, जबकि नूर अहमद और जोशुआ लिटिल को दो-दो विकेट मिले।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *