2 मई 2023 ! बॉलीवुड की चुलबुली खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर अपने एंजेल लुक से फैंस को दीवाना बना दिया है। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर आलिया के लुक की फोटो शेयर की है जिसमें Alia Bhatt किसी परी से कम नहीं दिख रही हैं। शाहीन भट्ट ने भी आलिया की फोटोज शेयर कर कैप्शन में उन्हें परी कहा है। आलिया भट्ट इस साल पहली बार मेट गाला ईवेंट में पहुंची हैं।
आलिया भट्ट ने जाने माने डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई व्हाइट गाउन ड्रेस पहनी है। आलिया भट्ट ने बताया कि इस ड्रेस को बनाने में भारत के 1 लाख मोतियों का प्रयोग किया गया है। प्रबल गुरुंग की ड्रेस में आलिया भट्ट मेट गाला के कार्पेट पर जादू चलाने में कामयाब रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने मेट गाला लुक की कई फोटोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आलिया भट्ट ने तस्वीरों के साथ एक खास पोस्ट भी शेयर किया है। आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं हमेशा से ऑइकोनिक ब्राइड्स की दीवानी रही हूं। सीजन दर सीजन, कार्ल लेगरफेल्ड की प्रतिभा सबको मोहित करती आई है। मेरा लुक आज रात इससे प्रेरित था और विशेष रूप से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से।’
सोर्स :-” इंडिया TV ”
