• May 2, 2024 10:47 pm

 पारंपरिक मराठी लुक में सारा तेंदुलकर, आठ Photos में देखें सचिन के परिवार का अंदाज

23 मई 2022 | सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आईपीएल में 2022 में लगातार सुर्खियों में रही हैं। इस सीजन मुंबई की टीम ने भले ही बेहद खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन सारा अधिकतर मैचों में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं और वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रही थीं। अब सारा का नया लुक सामने आया है। इस बार सारा अपने पारंपिक अंदाज में दिखाई दी हैं। उन्होंने मराठी साड़ी पहनी थी और पारंपरिक तरीके से बिंदी और गहने पहनकर तैयार हुई थीं। सचिन का परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिनमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

सारा तेंदुलकर इस शादी में कलश लेकर किसी रस्म में भी शामिल हुईं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शादी उनके किसी करीबी रिश्तेदार की थी। 

इस शादी में सारा पूरी तरह से पारंपरिक मराठी अंदाज में तैयार हुई थीं। उनके गहने से लेकर गजरे और साड़ी तक हर चीज में मराठी अंदाज झलक रहा था। उन्हें पहली बार साड़ी में देखा गया।

शादी के अन्य कार्यक्रम में सारा सफेद रंग के शूट में भी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बाकी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात की। सारा अपनी पढ़ाई के चलते लंबे समय तक लंदन में रही थीं। इस दौरान कम समय के लिए ही भारत आती थीं।  

Source;-“अमरउजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *