• June 7, 2026 12:59 am

स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन, राज्यपाल-नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share More

31 अक्टूबर 2022 | भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पटना के शेखपुरा स्थित इंदिरा गांधी इन्स्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रांगण में अवस्थित स्व, इंदिरा गांधी की प्रतिमा प्रांगण राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

कई गणमान्य व्यक्तियों ने  इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया। गुजरात के मोरबी हादसे पर CM ने कही ये बात
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। गुजरात के मोरबी के मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज के टूटने से हुए हादसे से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुःखद है। केबल ब्रिज पुराना ब्रिज था, जिसको रिपेयर किया गया था। वहां की सरकार को देखना चाहिए था कि कैसा ब्रिज बना है? इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है जो काफी दुःखद है।

उपचुनाव में BJP के लिए प्रचार करने की बात पर नीतीश का जवाब
चिराग पासवान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने जा रहे हैं, इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चुनाव प्रचार कर रहे हैं, ठीक है। हम लोगों के खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कैंडिडेट खड़ा किया गया था, वो किसने किया था? उनके पिताजी स्व. रामविलास पासवान जी को मैंने काफी सम्मान दिया। शुरू से ही मैंने उनका समर्थन भी किया था। स्व. रामविलास पासवान जी से हमारा रिश्ता बहुत पुराना रहा है। वे अब नहीं रहे ये बहुत दुःखद है। हम अपनी पार्टी के लोगों की राय से ही भाजपा से अलग हुए हैं। भाजपा को छोड़कर हम लोग वापस अपनी पुरानी जगह पर आ गए हैं। अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आगे बढ़ाना है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                                  

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *