• May 14, 2024 6:22 am

सेंसेक्स करीब 150 पॉइंट की गिरावट के साथ 52530 पर; हिंदुस्तान यूनिलीवर और HDFC बैंक के शेयर फिसले

15 जून 2022 | सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बढ़त और गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स करीब 150 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,530 पर और निफ्टी 50 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,680 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC, भारतीय एयरटेल और रिलायंस के शेयर में गिरावट है। आज LIC का शेयर 4.65% की बढ़त के साथ 705.65 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स 43.16 या 0.08% की गिरावट के साथ 52,650.41 पर और निफ्टी 2 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,729.25 पर खुला था।

मंगलवार को सेंसेक्स 153 पॉइंट गिरा
पिछले कारोबारी दिन, यानी मंगलवार को भारतीय शेयर मार्केट का निफ्टी 15750 नीचे पहुंचा जो 11 महीने का सबसे निचला स्तर रहा। ट्रेडिंग सेशन के दौरान निवेशकों ने 10.2 लाख करोड़ रुपए गंवाए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 244.8 लाख करोड़ नीचे हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 153.13 पॉइंट या 0.29% की गिरावट के साथ 52,693.57 पर, जबकि निफ्टी 42.30 पॉइंट या 0.27% गिरकर 15,732.10 पर बंद हुआ था।

निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स फ्लैट
निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स के 11 इंडेक्स में से 2 में गिरावट और 9 में बढ़त है। मेटल में 0.88% और FMCG में 0.23% की गिरावट है, जबकि बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, IT, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में मामूली बढ़त है।

सोर्स;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *