• June 8, 2026 6:34 am

सेंसेक्स करीब 590 पॉइंट की बढ़त के साथ ​​​​​​​52415 पर, निफ्टी 15590 के पार, मारुति और ICICI बैंक में तेजी

Share More

23 जून 2022 | सेंसेक्स और निप्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 590 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,415 पर और निफ्टी 180 अंक की बढ़त के साथ 15,595 पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो और IT सेक्टर में देखने को मिल रही है। इनमें 1% तक की बढ़त है।

सेंसेक्स 150.22 या 0.29% की बढ़त के साथ 51,972.75 पर और निफ्टी 38 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,451 पर खुला था।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है। सबसे ज्यादा 1.82% की बढ़त ऑटो में है। इसके बाद IT में 1.11% बढ़त है। बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी में मामूली बढ़त है। वहीं मीडिया और प्राइवेट बैंक बैंक में भी 1% की बढ़त है।

Source:-“दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *