• June 10, 2026 5:38 am

11 बजे पहुंचेंगी सोनिया गांधी; ग्रुप डिस्कशन के साथ होगी शिविर की शुरुआत

Share More

13 अप्रैल2022 | लेकसिटी उदयपुर में आज से कांग्रेस के चिंतन शिविर की शुरुआत होने जा रही है। पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह करीब 11 बजे प्लेन से यहां पहुंचेंगी। इससे पहले राहुल-प्रियंका गांधी शिविर में शामिल में होने के लिए पहुंच गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी यहां जल्द ही पहुंच सकते हैं।

शुक्रवार सुबह ट्रेन से पहुंचे राहुल गांधी का राजस्थानी अंदाज में उनका स्टेशन पर स्वागत हुआ। राहुल गांधी के साथ दिल्ली से कई बड़े नेता भी ट्रेन से ही आए हैं। सभी नेता बस से होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुए हैं। प्रियंका गांधी भी होटल पहुंच चुकी हैं।

तीन दिन चलने वाले इस शिविर में देश की सबसे पुरानी पार्टी का भविष्य तय होगा। कांग्रेस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि यह शिविर अब तक हुए आम शिविरों की तरह नहीं है। शिविर की शुरुआत दोपहर तीन बजे से ग्रुप डिस्कशन के साथ होगी। इससे पहले दोपहर 2 बजे सोनिया गांधी वेलकम स्पीच देंगी।

कांग्रेस ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन को देखते हुए यह तय किया है कि अगर अब भी पार्टी को मजबूत नहीं किया गया तो देर हो जाएगी। ऐसे में इस शिविर में कई बड़े अहम, कड़े और चौंकाने वाले निर्णय हो सकते हैं। इसमें संगठन से लेकर नेतृत्व और नीति तक सबकुछ शामिल है। माना जा रहा है कि नव संकल्प नाम की ही तर्ज पर इस शिविर के बाद एक नई कांग्रेस देखने को मिल सकती है। शिविर में कुछ इस तरह के कड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं जिससे शायद कांग्रेस में सभी खुश ना हो।

इन मसलों पर होगा मंथन, निकलेगा हल

नेतृत्व
इस वक्त कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द नेतृत्व है। कांग्रेस में लगातार नेतृत्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई वरिष्ठ नेता पार्टी की जिम्मेदारी गैर-गांधी को देने की वकालत कर चुके हैं। वहीं कईयों का मानना है कि नेता गांधी परिवार से ही होना चाहिए। गांधी परिवार में भी सोनिया और राहुल को लेकर भी कांग्रेस बंटी नजर आती है। ऐसे में इस शिविर में नेतृत्व को लेकर सैद्धांतिक सहमतियां हो सकती हैं।

संगठन
कांग्रेस संगठन पिछले कुछ समय में काफी कमजोर हुआ है। लगातार नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना, अंदरूनी गुटबाजी, अविश्वास सहित कई खामियां हैं। ऐसे में इन खामियों को दूर करने को लेकर महत्वपूर्ण और कड़े निर्णय कांग्रेस ले सकती है। शिविर के बाद कांग्रेस संगठन का अंदरूनी ढांचा पूरी तरह बदल सकता है।

नीतियां
अपनी नीतियों को लेकर भी कांग्रेस पिछले कुछ समय में अस्पष्ट नजर आई है। ऐसे में चर्चा है कि कांग्रेस लोगों के बीच खुद को स्थापित करने के लिए अपनी मूल विचारधारा और एजेंडे पर लौट सकती है। ऐसे में आने वाले चुनावों में अपनी नीतियों को लेकर भी कांग्रेस इस शिविर में अहम निर्णय ले सकती है।

जनता में विश्वास
देश के आर्थिक, सामाजिक हालातों पर कांग्रेस लगातार बीजेपी को तो घेरती है। मगर उसका रिजल्ट चुनावों में वोट के रूप में कांग्रेस को नहीं मिलता है। ऐसे में देश के वर्तमान माहौल को देखते हुए कैसे जनता के बीच विश्वास बनाया जा सकता है। उसे लेकर अहम निर्णय होंगे। खासतौर से महिला, युवा, किसान, दलित और आदिवासी वोटर्स को लेकर अहम निर्णय पारित हो सकते हैं।

4 होटल्स में स्टे, राहुल-प्रियंका के साथ पायलट भी ताज में
चिंतन शिविर के लिए 4 होटल्स ताज अरावली, अनंता रिसोर्ट, ऑरिका लैमन ट्री और रेडिसन ब्लू में नेताओं को रुकवाया गया है। राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी सहित तमाम वरिष्ठ नेता ताज अरावली में रुके हैं। सचिन पायलट भी ताज में ही रुके हैं। नेताओं के लिए एयरपोर्ट पर खास वैलकम किया जा रहा है। वहीं होटल्स में 9 राज्यों से शैफ बुलवाकर खास तरह की डिशेज नेताओं के लिए तैयार करवाई जा रही है।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *