• April 29, 2024 9:00 pm

बिलासपुर मूक बधिर कन्याशाला के बच्चों के लिए बनेगा स्पीच थैरेपी कक्ष

 

24 जून 2022 | सरकंडा के नूतन कालोनी में स्थित सत्य साईं मूक बधिर कन्या शाला के प्रांगण में स्पीच थैरेपी रूम का निर्माण किया गया है। शनिवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा। बिलासपुर की पायल नया सवेरा फाउंडेशन की ओर से स्पीच थैरेपी रूम तैयार किया गया है। जहां बचपन से बोल नहीं पाने वाले बच्चों को स्पीच थेरेपी के जरिए बोलने के लिए सिखाया जाएगा। यहां रहने वाले बच्चे ठीक से बोल पाने में असमर्थ हैं।

स्पीच थेरेपी से बच्चों को बोलना सीखेंगे। इससे उन्हें सुविधा मिलेगी। पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर अलग-अलग तरीके से काम करवाते हैं। मूक बधिर कन्या शाला में पहले भी ख्याल एक नया सवेरा फाउंडेशन की फाउंडर पायल लाठ द्वारा बच्चों के लिए आधुनिक टायलेट का निर्माण कराया गया था। इसके अलावा नवरात्र के दौरान यहां कन्या भोज का भी आयोजन कराया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं शामिल हुई थी।

स्पीच थेरेपी रूम के साथ ही इको ब्रिक्स से चबूतरे का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक और पालिथिन को एकत्रित कर पानी के बाटल से चबूतरे का निर्माण कराया गया है। हर बोतल में 230 ग्राम प्लास्टिक डाला गया है और 320 प्लास्टिक बाटल को मिलाकर इस चबूतरे का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सम्मिलित रहेंगे। इनके अलावा नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, रामदास अग्रवाल और प्रकाश शुक्ला भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले एक नया सवेरा द्वारा इको वारियर्स कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

मानव सेवा ही समाज सेवा है

संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा ही मानव सेवा है। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों का मदद करती है। इससे उन्हें खुशी मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। सरकारी संस्थानों में जो संसाधन उपलब्ध नहीं है, वहां संस्था की ओर से बजट के मुताबिक सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। ताकि वहां के बच्चों का विकास हो सके।

सोर्स;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *