• May 19, 2024 11:44 pm

टाटा 1000 से ज्यादा महिलाओं को ऑफर कर रहा जॉब, क्या है Tata Technologies के इस फैसले की वजह

30 मई 2023 ! ग्लोबल इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवेलपमेंट डिजिटल सर्विस फर्म टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मंगलवार को बड़ा एलान किया है। कंपनी ने लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के बड़ा कदम उठाया है।

कंपनी लैंगिक विविधता को प्रमोट करने के लिए 2023-24 में 1,000 से अधिक महिला इंजीनियरों को नियुक्त करना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने जेंडर डायवर्सिटी फोक्सड हायर कैम्पेन शुरू किया है। टाटा टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए महिलाओं को इसमें शामिल होने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

अपने ‘रेनबो’ प्रोग्राम के माध्यम से, कंपनी ने कहा कि इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को ऑनबोर्ड करने और उनकी सफलता के लिए सपोर्ट फ्रेमवर्क को तैयार करने की तरफ भी ध्यान केंद्रित किया है।

इसके तहत, विविध टैलेंट पूल को आकर्षित करने और ऑनबोर्ड करने की दिशा में कंपनी प्रयास करेगी। इसके आगे कंपनी ने कहा, “कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 24 में 1000 से ज्यादा  को नियुक्त करना है। जिससे लिंग विविधता अनुपात को मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही महिलाओं को कई विशिष्ट अवसर भी दिया जा सके।

कंपनी ने कहा कि यह  (LeaderBridge-WINGS program) के माध्यम से महिलाओं को कल के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें महिलाओं के कैरियर के विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कंपनी छह महीने के विकासात्मक हस्तक्षेप चलाएगी, जिसका उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनकी नेतृत्व क्षमता को और विकसित करने और उनके करियर में सफलता हासिल करने में मदद करना है।

इसी के साथ  ने कहा कि वह पूर्वाग्रह को तोड़ने के उद्देश्य से भी काम कर रही है। कंपनी कर्मचारियों की भागीदारी और संवाद के लिए ज्यादा मंच तैयार कर रही है। दरअसल, कंपनी एक ऐसे माहौल पर ध्यान दे रही है, जिसका उद्देश्य एक अनुकूल इकोसिस्टम और बुनियादी ढांचा तैयार करना है। जो वर्कफोर्स को अच्छा बनाए रखें।

कंपनी ने पिछले साल फरवरी में एलान किया था कि वह 12 महीने की अवधि में  की भर्ती करेगी। यह इनोवेटर्स ग्राहको की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। वहीं कंपनी वित्त वर्ष 2023 में कम से कम 1,000 अधिक लोगों को काम पर रखेगी क्योंकि इससे व्यावसायिक वृद्धि में तेजी होगी।

सोर्स :– ” जागरण ”   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *