• June 28, 2024 10:45 am

कोरोना के समय ऑटो ऐंबुलेंस बनाकर सुर्खियों में आया था आरोपी; दोबारा दबाव बनाने पर खुलासा

10 अप्रैल2022 | भोपाल में कोरोना के दौरान लोगों की मदद के लिए ऑटो को ही ऐंबुलेंस बनाकर सुर्खियों जावेद पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। आरोपी ने घर में रहने वाली महिला को पहले बहन बनाया, फिर उस पर दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी से परेशान होकर महिला ने परिवार के साथ घर छोड़ दिया, लेकिन आरोपी जावेद उस पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐशबाग इलाके में रहने वाली 27 साल की महिला शादी शुदा है। उसने बताया कि ऐशबाग इलाके में रहने वाल 35 साल के जावेद उर्फ चांद के घर में वह दो महीने तक किराए से रही। उसने मार्च में पति के साथ किराए से मकान लिया था। जावेद ने उसे अपनी बहन बनाया था। इसके बाद वह अक्सर पति के जाने के बाद कमरे में आ जाता था। पहले तो उसकी छेड़छाड़ शरारत लगी, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी।

विरोध करने पर उसने बदनाम करने की धमकी देकर उससे मार्च में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले उसने पति को इसके बारे में बताया और करीब 15 दिन पहले वह उसका घर छोड़कर कहीं और रहने चले गए। इसके बाद भी जावेद उसके पीछे पड़ा रहा। वह उससे दुष्कर्म करने के लिए दबाव बना रहा था। विरोध करने पर बोला कि वह उसे बदनाम कर देगा। परेशान होकर शिकायत करनी पड़ी।

इस कारण सुर्खियों में आया था

ऐशबाग इलाके में रहने वाला ऑटो रिक्शा चालक 35 साल का जावेद करीब एक साल पहले सुर्खियों में आया था। उसने बताया था कि उसने कोरोना के दौरान लोगों की मदद के लिए ऑटो को एंबुलेंस की तरह बनाया था। उसका कहना था कि उसने बीवी का मंगलसूत्र बेचकर ऑटो एम्बुलेंस जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए बनाई। उसके ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा था। वह कहता था कि वह निशुल्क ऑक्सीजन और मरीज को अस्पताल तक पहुंचने का काम करता है।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *