• June 4, 2026 5:40 pm

नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

ByPrompt Times

Jul 29, 2024
Share More

महाराष्ट्र के नागपुर में रात को एक कपल लोगों को सड़कों पर न्यूड घूमता दिखा. कुछ लोग उन्हें समझाने गए तो पत्नी संग बिना कपड़ों के घूम रहा वो शख्स उनसे उलझ पड़ा. नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस को बुलाना पड़ गया. फिर क्या हुआ चलिए जानते हैं…

नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर...

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात एक कपल बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा था. लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बिना कपड़ों के घूम रहा शख्स उनसे उलझ पड़ा. इस दौरान लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर डाली. शख्स ने भी उनपर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी पत्नी उसी के साथ-साथ घूमती रही. जब दोनों नहीं माने तो लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई.

पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. इस कारण दंपति को गिरफ्तार नहीं किया गया. दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया. मामला बजाज नगर का है. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों ही मानसिक रूप से बीमार हैं. पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. उसे शराब पीने की भी आदत है. रात को भी पति ने शराब पी और बिना कपड़ों के ही घर से निकल गया.

पति-पत्नी दोनों निर्वस्त्र 

उसकी पत्नी जो कि खुद मानसिक रूप से बीमार है, वो भी उसके पीछे-पीछे चल पड़ी. उसने भी शराब पी हुई थी. साथ ही दोनों ने ही कपड़े नहीं पहने थे. आगे चलकर कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई. दंपति से कहा कि वापस घर जाओ. लेकिन पति उन लोगों से उलझ पड़ा. उन्हें गाली देने लगा. लोगों ने फिर उसकी पिटाई कर डाली. गुस्से में उसने भी पत्थर उठाकर लोगों पर फेंकना शुरू कर दिया.

पुलिस ने नहीं की FIR

लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. इस दौरान दोनों पति-पत्नी को बातों में उलझाए रखा ताकि वो कहीं और न निकल जाएं. पुलिस आई और दंपति से पूछताछ की. तब पता चला कि दोनों ही मानसिक रूप से बीमार हैं. उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है. पुलिस ने उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया. दोनों को समझा-बुझाकर वापस घर तक छोड़ा.

क्या बोले पड़ोसी?

पुलिस ने बताया- दोनों के पड़ोसियों ने बताया कि वो अक्सर ऐसी हरकतें करते रहते हैं. इसका कारण उनकी बीमारी है. उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद हैं यह दंपति जल्द ही ठीक हो जाएगा. दोनों घर में अकेले रहते हैं. ज्यादा किसी से बात भी नहीं करते. बस अपने आप में रहते हैं.

SOURCE – TV9 BHARTVARSH


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *