• May 1, 2024 12:52 am

Happy Dev Diwali 2021- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाएं देव दीपावली का पर्व, भेजें प्रियजनों को शुभकामना संदेश

19 नवम्बर 2021 | कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का त्योहर गंगा घाटों पर मनाया जाता है। मान्यता है इस दिन देवी-देवता स्वयं स्वर्ग से उतर कर भगवान शिव की नगरी वाराणसी में दीपावली का उत्सव मनाते हैं।पौराणिक कथा के अनुसा आज के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध कर, देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसी खुशी में देवताओं ने भगवान शिव की नगरी में आकर आराधना की और गंगा के घाटों पर दीपावली मनाई। इस दिन गंगा स्नान कर दीप दान करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। आज देव दीपावली के दिन आप भी अपने मित्रों, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश दे कर उनकी सुख-समृद्धि की कामना कर सकते हैं…..

देव दीपावली के शुभकामना संदेश…..

1-गंगा आरती,

घाटों पर शंखनाद,

शिव के मंत्रों का उद्घोष,

कितना अद्भुत और प्रफुल्लित करने वाला है ये परिवेश।

आइए मिलकर मनाएं देव दिवाली…

शुभ देव दिवाली 2021 !

2- दीपों का ये पावन त्यौहार

आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार

हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार।

शुभ देव दिवाली!

3- पल पल सुनहरे फूल खिले

कभी न हो कांटो का सामना

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे

देव दिवाली पर है यही शुभकामना।

Happy Dev Diwali 2021…

4- हर दम खुशियां हो साथ

कभी दमान न हो खाली

हम सब की तरफ से

विश यू हैप्पी देव दिवाली…..

5- एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से

चाहते है आपकी ख़ुशी पुरे ईमान से

सब हसरतें पूरी हो आपकी

और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान सें

आप सभी को देव दिवाली मुबारक….

6- दीप जलते जगमगाते रहे

हम आपको आप हमें याद आते रहे

जब तक ज़िन्दगी है दुआ है हमारी

आप चाँद की तरह जगमगाते रहे

Happy Dev Diwali 2021…

7- धन की वर्षा हो इतनी की

हर जगह आपका नाम हो

दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो

यही शुभकामना है हमारी….

ये दीवाली आपके लिये बहुत ख़ास हो

देव दिवाली की शुभकामनाए…..

8- दीपों का ये पावन त्यौहार

आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार

हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार ।

शुभ देव दिवाली 2021

Source :-“जागरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *